फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mahendra Pratap's photo will be seen in Parliament if SP comes to power

सपा सत्ता में आई तो संसद में लगेगी महेंद्र प्रताप की तस्वीर

Sun, 02 Dec 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Sun, 02 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mahendra Pratap's photo will be seen in Parliament if SP comes to power
पत्रकारों से वार्ता करते प्रदेश अध्यक्ष नरेश्ा उत्तम पटेल। - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा 2019 में अभी सपा मुखिया की ओर से गठबंधन को लेकर न नहीं हुई है, इसलिए गठबंधन की स्वीकृति मानी जा रही है। यह बातें सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुरसान में जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि सपा के सत्ता में आने के बाद संसद में राजा महेंद्र प्रताप की तस्वीर लगाई जाएगी।
विज्ञापन

      
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद ही पीएम का चेहरा फाइनल किया जाएगा। अभी गठबंधन में किस को कितनी सीटें मिलती है, यह राष्ट्रीय नेतृत्व का फैसला होगा। भाजपा ने भी पांचों राज्यों में चेहरा सामने रखकर चुनाव नहीं लड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के जमाने में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की वारदातें हो रही है। प्रदेश में दहशत का माहौल व्याप्त है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
विज्ञापन


भाजपा सरकार में नौजवानों को बेरोजगार किया जा रहा है। धान केंद्रों पर बिचौलियों का कब्जा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के आने पर शिक्षामित्रों को पुराने तरीके से ही अपने पदों पर तैनाती दी जाएगी। भाजपा सरकार ने न्यायालय में सही तरीके से पैरवी नहीं की। इस कारण शिक्षामित्रों का ये दिन देखना पड़ रहा है। उन्होंने हनुमान जी के दलित वाले ब्यान पर व्यंगात्मक टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में समाज कल्याण मंत्रालय द्वारा किन किन लोगों का कैसे कैसे प्रमाण पत्र जारी करते हैं, यह वही जानते है। राम मंदिर निर्माण प्रकरण पर उन्होंने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed