{"_id":"69e697c6a52bdce21d0ae661","slug":"madhu-is-economically-empowering-rural-women-hathras-news-c-56-1-hts1003-147432-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहीं मधु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहीं मधु
Tue, 21 Apr 2026 02:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने वाली मधु शर्मा। स्रोत : स्वयं
- फोटो : Self
सासनी क्षेत्र के गांव नगला ताल की निवासी मधु शर्मा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। बैंक सखी के रूप में कार्य करते हुए वह गांव-गांव जाकर महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं और जीवन बीमा योजनाओं के प्रति जागरूक कर रही हैं।
मधु महिलाओं को बैंक खाते खुलवाने के लिए प्रेरित करती हैं, ताकि वे अपनी बचत को सुरक्षित रख सकें। इसके साथ ही वह उन्हें विभिन्न सरकारी बीमा योजनाओं, विशेषकर प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना आदि से जोड़कर उनके भविष्य को सुरक्षित करने का प्रयास कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां आज भी कई महिलाएं बैंकिंग और बीमा सेवाओं से दूर हैं, वहां मधु उनकी समझ बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रही हैं।
उनके प्रयासों से कई महिलाएं अब न केवल बैंक से जुड़ी हैं, बल्कि बीमा योजनाओं का लाभ भी उठा रही हैं। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि पहले उन्हें इन योजनाओं की जानकारी नहीं थी, लेकिन अब वे बचत और बीमा के महत्व को समझने लगी हैं। मधु का कहना है कि उनका उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे अपने परिवार की जिम्मेदारियों में बराबरी से भागीदारी निभा सकें।