{"_id":"5fe0f8648ebc3ec1042437c6","slug":"maa-brajeshwar-worriors-won-the-match-hathras-news-ali251735711","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ब्रजेश्वरी वारियर्स ने स्वास्तिक लाइंस को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ब्रजेश्वरी वारियर्स ने स्वास्तिक लाइंस को हराया
विज्ञापन
टूर्नामेंट के दौरान गेंद फेंकता गेंदबाज।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बागला कॉलेज के मैदान पर चल रहे एचसीएल प्रथम बागला कप में दूसरे दिन दो लीग मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में मां ब्रजेश्वरी वारियर्स तथा दूसरे मुकाबले ब्लू पैथर्स की टीम विजयी रही।
सोमवार को सुबह खेले गए पहले मुकाबले में स्वास्तिक लाइंस के कप्तान कृष्णा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मां ब्रजेश्वरी वारियर्स की शुरुआत खराब हुई। तीन विकेट जल्दी गिर जाने के बाद विराट ने 47 व दुष्यंत ने 20 रन की पारी खेली। राघव ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। पूरी टीम 129 रन बनाकर आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्वास्तिक लाइंस के विकेट लगातार गिरते रहे।
दूसरे ओवर में माधव जोशी ने हैट्रिक विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। स्वास्तिक लाइंस की पूरी टीम 93 रन पर ढेर हो गई। 36 रन से मां ब्रजेश्वरी वारियर्स को जीत हासिल हुई। शानदार गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाज माधव जोशी को मैन आफ द मैच दिया गया। पहले मैच में एंपायरिंग की भूमिका संजय ग्रोवर व राजेश शर्मा ने संभाली।
विज्ञापन
ब्लू पैथर्स ने घातक वारियर्स को हराया
टूर्नामेंट का दूसरा मैच ब्लू पैथर्स व घातक वारियर्स के बीच खेला गया। इसमें ब्लू पैथर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने 163 रन का लक्ष्य दिया। आकाश ने 27 व अनिकेत ने 23 रन बनाए। सौरव व विशाल ने दो-दो विकेट लिए। घातक वारियर्स की ओर से अवधेश ने 19 रन बनाए। अंकुर ने चार विकेट लिए। इस मैच ब्लू पैथर्स की टीम विजयी रही।
मैन आफ द मैच अंकुर को चुना गया। एंपायरिंग प्रवीन उपाध्याय व मनोज शर्मा ने की। इस मौके पर अनिल वर्मा, गौरव पचौरी, मनोज शर्मा, राजेश शर्मा, अखिल शर्मा, सुजीत पचौरी, संजय ग्रोवर, मोहम्मद अकरम, सिद्धार्थ शर्मा, राघवेंद्र गुप्ता, नितिन बागला, डॉ नितिन मिश्रा, चंद्रमोहन, मुकुल दीक्षित आदि थे।