फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Low yield is getting more price than MSP in Hathras Mandi

हाथरस मंडी: कम पैदावार के बावजूद एमएसपी से ज्यादा मिल रहा दाम, बढ़े भाव ने बढ़ाया हौसला, किसानों के खिले चेहरे

Mon, 21 Sep 2026 01:07 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 21 Sep 2026 01:07 PM IST
सार

हाथरस मंडी समिति में 1509 किस्म के धान की अगेती आवक शुरू हो गई है, इस बार बारिश और मौसम से प्रति बीघा पैदावार पिछले साल के चार क्विंटल से घटकर साढ़े तीन क्विंटल रह गई है लेकिन मंडी में 3100 से 3900 रुपये प्रति क्विंटल तक के दाम मिलने से किसानों के चेहरे खिले हैं, जो सरकारी MSP 2441 रुपये से 500-700 रुपये ज्यादा है

विज्ञापन
Low yield is getting more price than MSP in Hathras Mandi
हाथरस मंडी में बिकता धान - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस मंडी समिति में 1509 किस्म के धान की अगेती आवक शुरू हो गई है। इस बार बारिश और मौसम के प्रभाव से प्रति बीघा पैदावार में गिरावट दर्ज हुई है। इसके बावजूद, मंडी में मिल रहे एमएसपी से ज्यादा दामों ने किसानों की चिंता दूर कर दी है। मंडी में धान 3100 रुपये से लेकर 3900 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। इससे किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।

विज्ञापन


जिले में धान की कटाई और आवक के साथ ही किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। सरकारी क्रय केंद्रों पर मोटे धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल तय है। सरकारी खरीद प्रक्रिया एक अक्तूबर से औपचारिक रूप से शुरू होगी। जिन किसानों ने अगेती फसल लगाई थी, वे मंडी पहुंच रहे हैं। हालांकि, हाल की बारिश से फसल में नमी है। इससे अभी उच्चतम दाम मिलने में थोड़ी अड़चन आ रही है। आढ़तियों का मानना है कि मौसम साफ होने पर सूखी फसल के बेहतर दाम मिलेंगे। निजी व्यापारियों द्वारा दिए जा रहे दाम सरकारी समर्थन मूल्य से काफी अधिक हैं।

विज्ञापन

पिछली बार मंडी में धान की अच्छी आवक हुई थी। इस बार में उम्मीद हैं कि बेहतर आवक होगी। किसानों को सही दाम मिलेंगे। - अनिल कुमार, मंडी सचिव।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अक्तूबर से जिले में धान की खरीद शुरू होगी। अभी शासन से धान खरीद के लक्ष्य के आने का इंतजार है। क्रय केंद्रों पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। - कमला प्रसाद यादव, विपणन अधिकारी।


700 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा मिल रहा भाव
किसानों के अनुसार पिछले साल 1509 धान की पैदावार करीब चार क्विंटल प्रति बीघा थी। इस बार यह लगभग साढ़े तीन क्विंटल प्रति बीघा हो रही है। किसान विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें 3100 से 3900 रुपये तक का भाव मिल रहा है। यह पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर है। दिनेश सिंह ने कहा कि 50 किलो प्रति बीघा कम पैदावार के बावजूद 3900 रुपये तक का भाव नुकसान की भरपाई कर रहा है। आढ़ती मुकेश कुमार के अनुसार, इस साल धान के दाम में 500 से 700 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी है। फिलहाल बारिश के कारण नमी से आवक थोड़ी कम है। इससे दाम पर कुछ असर है।

जिले में धान की स्थिति
जिले में धान का कुल रकबा 62 हजार हेक्टेयर है। पिछली बार क्रय केंद्रों पर धान खरीद का लक्ष्य चार हजार मीट्रिक टन था। पिछली बार मंडी में 1906639 क्विंटल धान खरीदा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed