फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lover arrested for killing her husband with girlfriend

प्रेमिका के साथ उसके पति को मारने वाला प्रेमी गिरफ्तार

Thu, 19 Sep 2019 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Lover arrested for killing her husband with girlfriend
युवक की मौत के आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा करती हाथरस जंक्शन पुलिस। - फोटो : HATHRAS
प्रेमिका के साथ उसके पति को मारने वाला प्रेमी गिरफ्तार
विज्ञापन

पति की हत्या में शामिल महिला को पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की हत्या करने वाले प्रेमी को हाथरस जंक्शन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस प्रेमिका को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव भुकलारा निवासी भूपेंद्र सिंह की हत्या कर शव हाथरस जंक्शन क्षेत्र में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी भावना और जीजा मुकेश पुत्र छोटेलाल उर्फ कालीचरण निवासी जऊ (ग्वारऊ) के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। घटना के पीछे मृतक की पत्नी और उसके जीजा के बीच अवैध संबंध होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

इसकी भनक पति को लगी तो उसने विरोध किया। परिणाम यह हुआ कि अवैध संबंधों में रोड़ा बनने वाले पति को पत्नी ने अपने प्रेमी ननदोई के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस पत्नी भावना को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब जीजा मुकेश को पुलिस ने बुधवार की सुबह छह बजे गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने अपनी टीम में शामिल एसआई रविंद्र सिंह, जगदीश सिंह, अजय कुमार और नवनीत के साथ मिलकर मुकेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed