{"_id":"5cb61d1ebdec2214743f585d","slug":"los-election-polling-tomorrow-1-311-polling-parties-will-be-leaving-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस चुनाव: मतदान कल, आज रवाना होंगी 1,311 पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस चुनाव: मतदान कल, आज रवाना होंगी 1,311 पोलिंग पार्टियां
Wed, 17 Apr 2019 12:11 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पूर्व एमजी पॉलीटेक्निक में तैयारी के चलते लगी बेरीकेडिंग व टैंट लगाते मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। लोकसभा चुनाव के लिए 18 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान के लिए 1,311 पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना होंगी। पूरे दिन एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पार्टियों की रवानगी की तैयारियों को अंतिम रूप देते रहे।
जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बूथों पर तैयारियों का जायजा लेते रहे। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला भी पूरे दिन अधीनस्थ अधिकारियों से मतदान संबंधी तैयारियों पर चर्चा में व्यस्त रहे। एमजी पॉलीटेक्निक परिसर से बुधवार की सुबह से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो जाएगी।
परिसर में विधानसभा वार ज्यादा संख्या में स्टॉल लगाए जा रहे हैं, ताकि पार्टियों की रवानगी के समय कार्मिकों को कोई परेशानी नहंी हो सके। पूछताछ केंद्र भी बनाए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से कार्मिक अपने स्टॉल आदि की जानकारी ले सकते हैं। इस मौके पर कार्मिकों की सुविधा के लिए एक स्वास्थ्य कैंप भी लगाया जाएगा। इस शिविर में चिकित्सक के साथ संबंधित स्टाफ भी मौजूद रहेगा। परिसर का डीएम, एडीएम और अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए।