फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Looted 12000 from farmer after assault

हाथरस: मारपीट कर किसान से 12 हजार रुपये की लूट, बचाने आए भाई को भी पीटा

Wed, 20 Sep 2023 09:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 20 Sep 2023 09:49 PM IST
सार

किसान हाथरस के अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति से कपास बेचकर गांव जा रहे थे। आरोप है कि तभी गांव के नजदीक कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर 12 हजार रुपये लूट लिए। 

विज्ञापन
Looted 12000 from farmer after assault
मारपीट - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरौली के निकट शहर से कपास बेचकर जा रहे एक किसान से कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि इन लोगों ने मारपीट करते हुए उसे 12 हजार रुपये लूट लिए। आरोपियों ने बचाने आए पीड़ित के भाई के साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। पीड़ित ने कोतवाली हाथरस जंक्शन में तहरीर दी है।

विज्ञापन

 
गांव बरौली निवासी पवन पुत्र झम्मन लाल मंगलवार की शाम को हाथरस के अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति से कपास बेचकर गांव जा रहे थे। आरोप है कि तभी गांव के नजदीक कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर 12 हजार रुपये लूट लिए। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर पवन का भाई अजीत उसे बचाने पहुंचा, तो आरोपियों ने उसके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। इससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।  पुलिस ने घायलों को बागला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed