फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   live exhibition of goddess in sadabad

नौ देवियों की सजीव झांकी के कराए दर्शन

Sun, 18 Apr 2021 10:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
live exhibition of goddess in sadabad
राधाकृष्ण सेवा सदन में सजीं नौ देवियों की सजीव झांकियां। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

जलेसर रोड स्थित राधा कृष्ण सेवा सदन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय सादाबाद द्वारा नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत शनिवार की शाम को नौ देवियों की नौ झांकियों के सजीव दर्शन देवी भक्तों को कराए गए। देर रात तक झांकियों के दर्शनों के लिए देवी भक्त उमड़ते रहे।
स्थानीय प्रभारी भावना बहन ने बताया कि नवरात्रि का पर्व नगर और क्षेत्र में पूर्ण उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा भी यह पर्व पूर्ण आस्था के साथ आयोजित किया जा रहा है। इधर, नवरात्रि के छठे दिन रविवार को मां कात्यायनी की विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

नगर व क्षेत्र के देवी मंदिरों पर देवी भक्तों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो गज की दूरी व मास्क पहनकर पूजा अर्चना की और कोरोना रूपी इस महामारी को भारत से दूर करने की प्रार्थना की। नगर के मां काली मंदिर, पथवारी मंदिर सहित अन्य कई देवी मंदिरों पर देवी भक्तों ने विधिविधान पूर्वक मां की आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed