{"_id":"66639cedbaf3d0d0450c0cc7","slug":"leg-of-passenger-sitting-in-train-hits-pole-injured-hathras-news-c-2-ali1009-407676-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रेन में बैठे यात्री का खंभे से टकराया पैर, घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रेन में बैठे यात्री का खंभे से टकराया पैर, घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Sat, 08 Jun 2024 05:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:21 AM IST
सार
यात्री दरवाजे पर बैठकर यात्रा कर रहा था। जैसे ही ट्रेन महरावल-अलीगढ़ के मध्य पहुंची, तभी किसी तरह उसका पैर रेलवे लाइन के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। जिससे पैर जख्मी हो गया।
विज्ञापन
ट्रेन में घायल हुआ फिरोजाबाद का युवक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ से फिरोजाबाद जा रहा एक यात्री रेलवे लाइन के किनारे लगे बिजली खंभे से टकराकर घायल हो गया। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद निवासी 23 वर्षीय नीलेश कुमार हरियाणा के बहादुरगढ़ में फुटवियर फैक्टरी में काम करता है। 6 जून रात कालिंद्री एक्सप्रेस ट्रेन से फिरोजाबाद जा रहा था। ट्रेन में भीड़ थी। नीलेश दरवाजे पर बैठकर यात्रा कर रहा था। जैसे ही ट्रेन महरावल-अलीगढ़ के मध्य पहुंची, तभी किसी तरह उसका पैर रेलवे लाइन के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। जिससे पैर जख्मी हो गया। यात्रियों ने शोर मचाया तो उसे स्टेशन पर उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन