फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Land will be expensive in the villages included in the urban area

Hathras News: शहरी क्षेत्र में शामिल हुए गांवों में महंगी होगी जमीन, सर्किल रेट बढ़ेगा 10-12 फीसदी

Tue, 25 Jul 2023 02:07 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 25 Jul 2023 02:07 AM IST
सार

शहर के बाहरी क्षेत्र राजमार्ग, मुख्य इलाके और पॉश इलाकों में सर्किल रेट में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। बाजार मूल्य के हिसाब से सर्किल रेट तय करने को लेकर विभागीय अधिकारियों में सहमति बन गई है। किस क्षेत्र में सर्किल रेट में कितनी बढ़ोतरी होनी है, इस पर अधिकारियों में मंथन जारी है।

विज्ञापन
Land will be expensive in the villages included in the urban area
नए सर्किल रेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस शहर से लेकर देहात तक सर्किल रेट बढ़ जाएंगे। रजिस्ट्री विभाग इसके लिए तहसील वार आंकड़े जुटाने में लग गया है। सिकंदाराराऊ और सादाबाद तहसीलों के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों को छोड़कर जिले के लगभग सभी क्षेत्रों के सर्किल रेटों में 10 से 12 फीसदी की बढ़ोतरी करने की तैयारी कर ली गई है। इसे लेकर विभाग की ओर से मसौदा भी तैयार कर लिया गया है। जिले के पॉश रिहायशी इलाकों के सर्किल रेट 15 फीसदी तक बढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन


शहर के बाहरी क्षेत्र राजमार्ग, मुख्य इलाके और पॉश इलाकों में सर्किल रेट में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। बाजार मूल्य के हिसाब से सर्किल रेट तय करने को लेकर विभागीय अधिकारियों में सहमति बन गई है। किस क्षेत्र में सर्किल रेट में कितनी बढ़ोतरी होनी है, इस पर अधिकारियों में मंथन जारी है। किस क्षेत्र से कहां से ज्यादा आपत्ति आने का अंदेशा है, विभाग इसकी जानकारी जुटा रहा है। विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष सर्किल रेट बढ़ाए जाते हैं। कुछ स्थानों पर बाजार रेट महंगा होने के कारण भी सर्किल रेट में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। 
विज्ञापन


इन 11 इलाकों में रजिस्ट्री पर लगेगा दो फीसदी विकास शुल्क
नगर पालिका परिषद हाथरस के सीमा विस्तार में जिले की ग्राम पंचायत दयानतपुर, गढ़ी तमन्ना, जोगिया, नहरोई, मीतई, गिजरौली, कलवारी, तरफरा, दादनपुर ढकपुरा, हाथरस देहात, सोखना शामिल हुई। शहर में शामिल होने के साथ ही इन गांव से यह इलाके मोहल्लों में तब्दील हो गए। अब इन इलाकों में होने वाली जमीन की खरीद फरोख्त पर दो फीसदी विकास शुल्क भी लगेगा। यह विकास शुल्क रजिस्ट्री के दौरान स्टांप के रूप में लिया जाएगा। यह विकास शुल्क सीधे शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद शासन स्तर से यह नगर निकायों को विकास कार्य कराए जाने के लिए जारी किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्किल रेट बढ़ाने के लिए मसौदा तैयार किया जा रहा है। इस पर आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण कर सर्किल रेट की अंतिम सूची जारी की जाएगी। लगभग 10 से 12 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाने के लिए मसौदा तैयार किया जा रहा है। -रामऔतार, एआईजी स्टांप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed