{"_id":"59dd08e64f1c1b8e698b5113","slug":"land-acquisition-of-land-of-millions-of-rupees-free-of-cost","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की लाखों रुपये की जमीन करवाई कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की लाखों रुपये की जमीन करवाई कब्जा मुक्त
अमर उजाला ब्यूरो सासनी (हाथरस)।
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
जमीन
- फोटो : Amar Ujala
अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी है। तहसील प्रशासन ने एक महीने के भीतर अवैध कब्जे के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी सासनी अंजुम बी के निर्देशन में प्रशासन और पुलिस की टीम ने कन्या इंटर कॉलेज की करीब आठ बीघा जमीन को कब्जामुक्त कराया। इस जमीन पर 30 वर्षों से कब्जा चला आ रहा था।
कब्जाधारियों ने इस जमीन पर गुमटी रख रखी हैं और पक्की दुकानें तक बना ली हैं। कार्रवाई से कब्जाधारियों में खलबली मची रही। अधिकारियों की कब्जाधारियों से नोक-झोंक भी हुई, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे कब्जाधारियों की एक नहीं चली।
गौरतलब है कि संस्था के प्रबंधक दीपेश कुमार भार्गव और प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव ने अवैध कब्जे को लेकर कोतवाली में 12 नामजद और 14 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस की टीम सोमवार को मौके पर गई थी और कब्जाधारियों को 24 घंटे के भीतर कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया था। इनमें से कुछ कब्जाधारियों ने अपना कब्जा हटा लिया, जबकि ज्यादातर ने कब्जा नहीं हटाया। शिकायकर्ताओं ने इस सिलसिले में डीएम, एसडीएम और अन्य अधिकारियों से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन
डीएम ने एसडीएम को नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए। एसडीएम के निर्देश पर मंगलवार को बाकी कब्जाधारियों से जमीन कब्जामुक्त कराने के लिए एसआई उमेश शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और राजस्व टीम के साथ मिलकर जमीन को कब्जामुक्त कराने की कार्यवाही की।