फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lakhs stolen from a doctor locked house

Hathras News: चिकित्सक गए बेटी के पास, पीछे बंद घर से हुई लाखों की चोरी

Fri, 26 Dec 2025 09:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 26 Dec 2025 09:56 PM IST
सार

डॉक्टर अपनी बेटी के पास गुरुग्राम गए थे। उसी रात चोरों ने उनके घर के ताले चटका दिए। घर से चोर लाखों की चोरी कर नौ दो ग्यारह हो गए।

विज्ञापन
Lakhs stolen from a doctor locked house
चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस शहर के रामनगर कॉलोनी में चिकित्सक के बंद घर के ताले तोड़कर चोर नकदी, जेवर व अन्य सामान चोरी कर ले गए।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त नेत्र चिकित्सक डाॅ. नीरव शर्मा 24 दिसंबर को जरूरी काम से अपनी बेटी के पास गुरुग्राम गए थे। उसी रात चोरों ने उनके घर के ताले चटका दिए। डाॅ. नीरव ने बताया कि 25 दिसंबर की दोपहर उनके मित्र घर आए थे। उन्होंने घर खुला देखा तो सूचना दी। बाद में पता चला कि घर में चोरी हो गई है। चोरी की जानकारी पर डाॅ. नीरव आनन-फानन हाथरस लौटे। अंदर देखा तो सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। 


उन्होंने बताया कि चोर सोने के आभूषण, दो मोबाइल, एसबीआई लॉकर की चाबी व 25 हजार रुपये नकद चुरा ले गए हैं। चिकित्सक ने बताया कि आभूषण की कीमत लाखों में है। अभी आंकलन किया जा रहा है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि घटना के राजफाश के लिए इलाका पुलिस के अलावा एंटी थेफ्ट व स्वॉट टीम को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed