{"_id":"6ad3da1d16b9a642cc038181","slug":"lakhs-of-rupees-defrauded-in-the-name-of-admission-in-nursing-and-pharmacy-courses-hathras-news-c-56-1-hts1004-155858-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नर्सिंग व फार्मेसी कोर्स में दाखिला दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नर्सिंग व फार्मेसी कोर्स में दाखिला दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
जिले में नर्सिंग और फार्मेसी कोर्स में दाखिला दिलाने के नाम पर विद्यार्थियों से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक शिक्षण संस्थान ने छात्र-छात्राओं को फर्जी परीक्षाएं दिलाकर नकली अंकतालिकाएं थमा दीं। नौकरी के लिए दस्तावेजों की जांच कराने पर इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
न्यायालय के आदेश पर हाथरस जंक्शन थाने में छह नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव छत्तरपुर निवासी ज्योति पत्नी सुशील कुमार ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2021 में निजामतपुर निवासी उज्ज्वल सेंगर, मानपाल सिंह और मान महौ निवासी रितेश कुमार उनके घर पहुंचे थे।
उन्होंने हसायन रोड स्थित उड़ान ग्रुप ऑफ एजुकेशन में एएनएम और डी-फार्मा कोर्स में प्रवेश दिलाने का भरोसा दिया था। आरोप है कि उज्ज्वल ने खुद को संस्थान का प्राचार्य और रितेश ने वाइस प्रिंसिपल बताया था। इनकी बातों में आकर ज्योति ने संस्थान में दाखिला ले लिया। इसके बाद ज्योति के साथ भानु प्रताप, विमल, रामजीत, जितेंद्र और दीपक कोहली सहित कई अन्य विद्यार्थियों की भी कथित तौर पर फर्जी परीक्षाएं कराई गईं और नकली अंकतालिकाएं दे दी गईं। सीओ अमित पाठक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।