{"_id":"5d72a74e8ebc3e01622a1225","slug":"laborer-dies-of-electrocution-while-working-in-pulp-mill-hathras-news-ali212889368","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाल मील में काम करते वक्त करंट से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाल मील में काम करते वक्त करंट से मजदूर की मौत
विज्ञापन
दाल मिल में काम करते वक्त विद्युत करंट से मजदूर की मौत
कोतवाली सदर क्षेत्र के चामड़ गेट स्थित एक दाल मिल में हुआ हादसा
सूचना के बाद पहुंचे परिजन, मजदूर के शव का कराया जा रहा पोस्टमार्टम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित एक दाल मिल में काम करते वक्त करंट से मजदूर की मौत हो गई। यहां पर काम करने वाले अन्य मजदूर अपने साथी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।
सादाबाद क्षेत्र के गांव रसगवां निवासी वीरपाल (55) पुत्र ओमप्रकाश शहर के चामड़ गेट स्थित लक्ष्मी नारायण पवन कुमार दाल मिल में मजदूरी करता था। बताते हैं कि शुक्रवार की दोपहर को करीब तीन वीरपाल अकेले ही काम कर रहे था। इनके अन्य साथी मजदूर खाना खाने चले गए। इसी बीच वीरपाल ने अपने पीछे लगे तूफानी फंखे को अपनी ओर करने का प्रयास किया। बताते हैं कि पंखे से हाथ लगाते ही वीरपाल को करंट लग गया और वहीं पर पंखे के साथ गिर गया। पंखा उसके ऊपर था।
यहां पर उसके साथ मजदूर सुरेश निवासी पैकवाड़ा और दयाराम निवासी ज्ञानगढ़ बगीची आए तो उनके होश उड़ गए और इस बात की जानकारी दाल मिल स्वामी को दी गई। बताया जा रहा है कि यहां पर वीरपाल की मालिश भी की गई, लेकिन उसे होश नहीं आया। जिसके बाद दाल मील स्वामी के साथ सुरेश व दयाराम बेहोश वीरपाल को करीब पांच बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने वीरपाल को मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी होते ही दाल मील स्वामी वहां से चला गया।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों को इस बात की खबर लगी तो वह भी जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां पर मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा होल हो रहा था। उसके दो बेटे (10 व 14 साल) और एक बेटी 12 साल की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम गृह रखवाया गया है। इंस्पेक्टर क्राइम डीके वर्मा ने बताया कि मजूदर के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।