फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Minister of State for Industrial Jaswant Saini reached Hathras

Hathras News: औद्योगिक राजयमंत्री जसवंत पहुंचे हाथरस, बोले- कुश से ही हुआ कुशवाहा वंश का जन्म

Mon, 04 Sep 2023 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 04 Sep 2023 12:52 AM IST
सार

औद्योगिक राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी कहा कि कुशवाहा, शाक्य मौर्य सैनी सभी सूर्यवंश की संतान है। सभी सूर्यवंशी क्षत्रिय हैं। कुश से ही कुशवाहा वंश का जन्म हुआ है।

विज्ञापन
Minister of State for Industrial Jaswant Saini reached Hathras
औद्योगिक राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी व मंचासीन अन्य - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ के नेतृत्व में रविवार को श्री लवकुश महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ औद्योगिक राजयमंत्री जसवंत सैनी , होमगार्ड एवं कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति, विधायक सदर अंजुला माहौर, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नगर पंचायत पुरदिलनगर अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाह, मेंडू चैयरमेन सचेंद्र कुशवाहा सहित अन्य अतिथियों ने किया। शोभायात्रा की शुरुआत गोशाला के निकट श्रीराम बगीची से हुई।

विज्ञापन


शोभायात्रा गणेशगंज, खाती खाना, कमला बाजार, गुड़हाई बाजार, मोती बाजार , नयागंज, किला गेट, सीयल खेड़ा, अशोका टाकीज, विक्रांत नगर, नगला चौबे आदि इलाकों से होकर निकली। जगह-जगह फूल बरसा कर इसका स्वागत किया गया। इस दौरान श्री राम बगीची निकट दाऊजी मेला पंडाल अतिथियों ने अपने अपने विचार रखे। डॉ. पीपी सिंह कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज का इतिहास गौरवशाली है। हमको समय-समय पर अपने पूर्वजों की जयंती हर्षोल्लास के साथ प्रतिवर्ष मनानी चाहिए।
विज्ञापन


औद्योगिक राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी कहा कि कुशवाहा, शाक्य मौर्य सैनी सभी सूर्यवंश की संतान है। सभी सूर्यवंशी क्षत्रिय हैं। कुश से ही कुशवाहा वंश का जन्म हुआ है। प्रथम बार हाथरस नगर के मुख्य बाजारों से विभिन्न झांकियां के साथ शोभा यात्रा को भ्रमण कराया गया। सदर विधायक अंजुला माहौर ने कहा कि श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ जनपद हाथरस के पदाधिकारियों व वरिष्ठ समाज सेवियों ने श्री लव कुश महाराज की भव्य शोभा यात्रा निकाल कर आपसी भाई चारा व एकता का परिचय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर टेक पाल कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, मनोज कुशवाह,सुनील कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, वीर बहादुर सिंह कुशवाहा,देवानंद कुशवाहा, डॉ. सोमेश कुशवाहा, अनिल कुशवाहा केमिस्ट्री क्रैकर्स, राजेश कुशवाहा ,वीरेंद्र सिंह कुशवाहा उर्फ वीरू,अंकित कुशवाहा, मनीष कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed