फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Kidnapping Accused Commits Suicide by Hanging Himself at Police Station

Hathras News: अपहरण के आरोपी ने थाने में फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sat, 25 Apr 2026 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 25 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping Accused Commits Suicide by Hanging Himself at Police Station
चंद्रपाल का फाइल फोटो। - फोटो : Family
चंदपा कोतवाली में बृहस्पतिवार रात पुलिस हिरासत में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी चंद्रपाल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद एसपी ने लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी श्याम सिंह, विवेचक महाराज सिंह और मुंशी को निलंबित कर दिया है। चंद्रपाल के रिश्तेदार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन





चंद्रपाल पुत्र भोलाशंकर निवासी 25 फुटा रोड लोनी गाजिाबाद का रहने वाला था। उसके खिलाफ गत 18 अप्रैल को थाना चंदपा पर दूसरे समुदाय की नाबालिग लड़की को अगवा कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लड़की 15 अप्रैल से लापता थी। इस मामले में चंदपा पुलिस ने तीन दिन पहले लोनी में उसके घर पर दबिश दी थी और उसके पिता को पकड़कर थाना चंदपा पर ले आई थी।
विज्ञापन





पुलिस और परिवार का दबाव बढ़ा तो चंद्रपाल लड़की के साथ थाना लोनी में पहुंच गया था,जहां से बृहस्पतिवार को विवेचक दोनों को थाना चंदपा ले आए थे। युवक को हिरासत में ले लिया था और लड़की को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था। रात लगभग 10 बजे चंद्रपाल ने मुंशी लखन सिरोही से शौच जाने के लिए कहा, जिसके बाद उसने गार्ड के साथ चंद्रपाल को शौचालय भेजा। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो गार्ड ने आवाज लगाई। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो वह रोशन दान पर गमछा से फंदा लगाकर लटका हुआ था, दोनों पैर मुड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन





चंद्रपाल को फंदे से उतारा और एसएचओ की गाड़ी में डालकर जिला अस्पताल लाया गया। तब तक उसकी सांसें चल रही थीं। उपचार के दौरान पांच मिनट के अंदर चंद्रपाल की मौत हो गई। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने जिला अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।


मृतक के रिश्तेदार अरुण कुमार निवासी मोहल्ला कोलियान, हसायन की तहरीर पर एसएचओ श्याम सिंह व मुंशी लखन कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। शुक्रवार को पुलिस सुरक्षा में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस परिजनों के साथ शव लेकर गाजियाबाद तक गई।




-मृतक गमछा छिपा कर शौचालय ले गया था। प्रकरण में पुलिस की लापरवाही रही है, जिसके चलते एसएचओ सहित तीन लोगों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस पीड़ित परिवार के साथ है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed