{"_id":"69a35ad5a95fad488308a48c","slug":"khatu-shyams-nishan-yatra-was-carried-out-with-great-pomp-hathras-news-c-56-1-hts1003-145264-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: धूमधाम से निकाली खाटू श्याम की निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: धूमधाम से निकाली खाटू श्याम की निशान यात्रा
Sun, 01 Mar 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
श्यामप्रेस में खाटू श्याम के दर्शन के लिए लगी कतार। संवाद
- फोटो : Samvad
श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के तहत आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में शहर श्रीखाटू श्याम की भक्ति के रंग में रंग गया। अलीगढ़ रोड परा श्याम प्रेस स्थित श्रीखाटू श्याम मंदिर में दो दिवसीय महोत्सव में जयपुर के गायकों ने समां बांध दिया। शनिवार को निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई।
मंदिर में छप्पन भोग और फूलबंगला के आयोजन हुए। निशान यात्रा में भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव में शनिवार की शाम को मंदिर परिसर में जयपुर के श्याम भजन गायक बबलू शर्मा ने खाटू श्याम के भजनों का गुणगान किया। जयपुर की पिंकी मिश्र ने भी भजन सुनाए। फूल बंगला के दर्शन हजारों भक्तों ने किए। इसके लिए अलीगढ़ रोड पर लंबी कतार लगी रही। संवाद