फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Kanwariyas fight over color, one injured

Hathras News: रंगबाजी को लेकर कांवड़ियों में मारपीट, एक घायल

Mon, 24 Jul 2023 11:48 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 24 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kanwariyas fight over color, one injured
सिकंदराराऊ में मारपीट में घायल कांवड़िया। संवाद - फोटो : samvad
अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की रात जलेसर और कोतवाली क्षेत्र के गांव भुर्रका निवासी डाक कांवड़िये आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कई कांवड़िये घायल हो गए। इनमें से एक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बातचीत में जब दोनों दलों के लोगों की आपस में रिश्तेदारी निकल आई तो गले मिलकर उन्होंने गिले-शिकवे दूर कर लिए।
विज्ञापन




एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव सराय राजनगर और कोतवाली क्षेत्र के गांव भुर्रका निवासी युवक हरिद्वार गंगाघाट से डाक कांवड़ लेकर आ रहे थे। दोनों दलों के साथ चल रहे डीजे पर कांवड़िये नाचते गाते चल रहे थे। रविवार की रात करीब साढ़े 10 बजे रंगबाजी को लेकर दोनों दलों के युवकों में विवाद हो गया। विवाद ने मारपीट का रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन




दोनों पक्षों में मारपीट चालू हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के कई कांवड़िये घायल होकर सड़क पर जा गिरे। कासगंज रोड पर ड्यूटी कर रहे कोतवाल आशीष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। जलेसर निवासी घायल हुए कांवड़िया सचान सिंह पुत्र वीरपाल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करा दिया गया। सीएचसी पर बातचीत में दोनों पक्षों के लोगों की आपस में रिश्तेदारी निकल आई, जिसके बाद दोनों पक्षों ने गले मिलकर गिला-शिकवा दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed