{"_id":"66c688d7313cd32be0054b69","slug":"kali-temple-will-be-developed-with-one-crore-rupees-hathras-news-c-56-1-mrt1060-119012-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एक करोड़ से होगा काली मंदिर का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एक करोड़ से होगा काली मंदिर का विकास
Thu, 22 Aug 2024 06:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सासनी के पास कंकाली मंदिर पर पर्यटन विभाग विकास कार्य कराएगा। मंदिर पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां एक करोड़ रुपये से कई कार्य कराए जाएंगे। शासन ने यह धनराशि मंजूर कर दी है।
पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन विकास के लिए कंकाली मंदिर को चुना गया है। इस मंदिर पर नवरात्र के अलावा प्रत्येक सोमवार को मेले का आयोजन होता है। बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु पहुंचते हैं। पर्यटन विभाग ने मंदिर के सुंदरीकरण के लिए कार्यदायी संस्था को आगणन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। स्वीकृत धनराशि से मंदिर परिसर और उसके आसपास प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगवाई जाएंगी। बैठने के लिए बेंच लगेंगी। शौचालय बनाए जाएंगे। फर्श को पक्का कराया जाएगा। जिला पर्यटन सूचना अधिकारी जरीना बानो ने बताया कि आगणन बनने के बाद यहां कार्याें की शुरुआत कराई जाएगी। सुविधाएं मिलने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।