फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Junior Engineer and accont officer Got notice, curruption of Road

सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर जेई और लेखाकार को नोटिस

Sun, 30 Apr 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सहपऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, सहपऊ Updated Sun, 30 Apr 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Junior Engineer and accont officer Got notice, curruption of Road
Demo pic - फोटो : google
कस्बे में इंटरलॉकिंग और सीसी रोड निर्माण में गोलमाल की बू आ रही है। पिछले दिनों डीडीओ के निरीक्षण में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। डीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने आरईएस विभाग के जेई और सहायक लेखाकार को नोटिस देकर जवाब तबल किया है।
विज्ञापन


डीडीओ के निरीक्षण में सामने आया है कि इंटरलॉकिंग टाइल्स की खरीद बिना गुणवत्ता की जांच किए ही कर ली गई। उसकी एवज में लाखों रुपये का भुगतान भी कर दिया गया। नियमानुसार इस योजना में 100 दिन से ज्यादा की मजदूरी किसी को नहीं दी जा सकती, लेकिन ब्लॉक में 100 दिन से भी ज्यादा की मजदूरी का भुगतान करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


बीडीओ मोहम्मद जाकिर ने बताया कि इंटरलॉकिंग टाइल्स में 1.17 लाख एवं मनरेगा योजनांतर्गत 100 दिन से अधिक काम का 86 हजार रुपये का भुगतान जेई आरईएस एवं मनरेगा लिपिक एवं अन्य कर्मचारियों की मिलीभगत कर दिया गया है। इस भुगतान के बावत जेई आरईएस एवं मनरेगा लिपिक को दो महीने पहले ही नोटिस देकर जवाब मांगा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह बीत जाने के बाद भी जवाब नहीं मिला है। अब डीडीओ के आदेश पर जेई और सहायक लेखाकर को पुन: नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। बीडीओ का कहना है कि दोनों का जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed