फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Jungle Raj, Dalits, backward classes and Muslims are being tortured in the state: Vishwanath Pal

प्रदेश में जंगलराज, दलितों, पिछड़ों और मुस्लिमों पर हो रहा अत्याचार : विश्वनाथ पाल

Sun, 09 Feb 2025 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 09 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Jungle Raj, Dalits, backward classes and Muslims are being tortured in the state: Vishwanath Pal
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। गरीब, दलित, मुस्लिम,पिछड़ों पर आत्याचार हो रहा है। हाथरस में दूधिया और मुस्लिम महिला की हत्या हो गई, सरकार शांत बैठी है। बुलडोजर भी चुप है।
विज्ञापन


बसपा प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को हाथरस पहुंचे और बसपा नेताओं के साथ गांव शीतलवाड़ा और कानऊ पहुंचे। गांव शीतलवाड़ा में चार फरवरी को दूधिया राजेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके दो दिन बाद गांव कानऊ में छह फरवरी को मुस्लिम महिला राखी की हत्या कर दी गई। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई। गांव कानऊ में बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने महिला के पुत्र फिरोजा खान से बात की।
विज्ञापन


फिरोजा खान ने कहा कि घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए। हत्या में उन पर ही शक किया जा रहा है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद एसओ से कहा कि जब महिला ने 2007 फिरोजा खान को गोद ले लिया था और उनके पति ने जमीन-जायदाद उसके नाम कर दी थी। ये लोग हत्या नहीं कर सकते। पुलिस शीघ्र दोषियों को गिरफ्तार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष बसपा विश्वनाथ पाल सिंह ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी पूरी तरह से पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने शीतलवाड़ा से ही मोबाइल पर पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा से बात की और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना से बघेल समाज के लोगों में रोष है।

विश्वनाथ पाल सिंह ने कहा कि योगी जी का बुलडोजर गरजता रहता है, लेकिन इन दोनों घटनाओं में चुप है। अलीगढ,अयोध्या,गोरखपुर में भी हत्याएं भी हुई है। गरीब की जान की कोई कीमत नहीं है। प्रदेशाध्यक्ष विश्वनाथपाल सिंह के साथ आए राजपाल सिंह एडवोकेट ने डीआईजी के सीयूजी नंबर पर संपर्क किया। कॉल पीआरओ ने रिसीव किया, लेकिन डीआईजी से बात नहीं हो पाई।

इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मंत्री नौशाद अली, पूर्व जिला सचिव वरिष्ठ सक्रिय सदस्य रतनलाल वाल्मीकि, पूर्व विधानसभाध्यक्ष हेमंत कुमार पुष्कर, जिलाध्यक्ष राजकपूर, सेक्टर अध्यक्ष नेम सिंह, धनगर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर मौजूद रहे।


शीतलवाड़ा व कानऊ में तैनात रही पुलिस

हसायन। कोतवाली क्षेत्र के गांव शीतलवाड़ा व कानऊ में 48 घंटे के अंतराल पर हुई हत्या की दो वारदात और बसपा प्रदेश अध्यक्ष के आने की सूचना के बाद दोनों गांवों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी गांव में पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों को गांव में लोगों की मौजूदगी और कितनी भीड़ है, इसकी जानकारी देती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed