{"_id":"64fb20fc4868af17bc0dd326","slug":"job-fair-will-be-held-in-hathras-on-september-12-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Job Fair: हाथरस में 12 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, आएंगी ये कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Job Fair: हाथरस में 12 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, आएंगी ये कंपनियां
Fri, 08 Sep 2023 06:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 08 Sep 2023 06:56 PM IST
सार
रोजगार मेला में जिनेवा क्रॉप साइंस प्रालि अलीगढ़, ग्रो फास्ट आर्गेनिक डायमंड प्रालि लखनऊ, डाबर आयुर्वेद एंटरप्राइजेज, पुखराज हेल्थ केयर प्रालि मथुरा, जेके ऑटोमोबाइल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक एंटरप्राइजेज आदि कंपनियां योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
विज्ञापन
job fair
विस्तार
हाथरस के जिला सेवायोजन विभाग द्वारा 12 सितम्बर को सुबह 10 बजे से श्याम कुंज स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मेले में जिनेवा क्रॉप साइंस प्रालि अलीगढ़, ग्रो फास्ट आर्गेनिक डायमंड प्रालि लखनऊ, डाबर आयुर्वेद एंटरप्राइजेज, पुखराज हेल्थ केयर प्रालि मथुरा, जेके ऑटोमोबाइल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक एंटरप्राइजेज आदि कंपनियां योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
विज्ञापन
मेले में भाग लेने के लिए बेरोजगार अभ्यर्थी को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। ऐसे बेरोजगार अभ्यर्थी जो मेले में भाग लेना चाहते हैं और किसी कारणवश ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर पाए हैं, वह सीधे कार्यालय आकर नामांकन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन