फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   jewellrs dead during treatment in district hospital

इलाज के दौरान सराफा कारोबारी की जिला अस्पताल में मौत

Tue, 02 Jun 2020 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
jewellrs dead during treatment in district hospital
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के सीकनापान गली निवासी एक सराफा कारोबारी की सोमवार को उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। इससे पहले उसे कोरोना संदिग्ध मानते हुए क्वारंटीन किया गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में शोरशराबा भी किया। उसका नमूना जांच के लिए भेजा गया है और अभी जांच रिपोर्ट आने का विभाग को इंतजार है।

सीकनापान गली चोर गली निवासी 57 वर्षीय एक सराफा कारोबारी को पिछले कई दिनों से बुखार की शिकायत थी। इस पर उसके परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी तो विभाग ने उसे क्वारंटीन करा दिया। उसका नमूना भी जांच के लिए भेजा गया है। सोमवार को उसकी हालत और बिगड़ी तो उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। उसे एक वार्ड में भी दाखिल कराया गया। वहां उसके परिजन भी आ गए। वहां उसकी मौत हो गई। इस पर परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान जिला अस्पताल में खासी गहमागहमी भी रही। चूंकि यह वृद्ध कोरोना संदिग्ध था। इसलिए उसकी मौत की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। अब सभी को जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। शव को अभी अलग रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

नमूना जांच के लिए भेजा जा चुका है। अभी उसकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed