फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Jewellery worth 10 lakhs and cash worth 6 lakhs stolen by breaking the locks of the locker

Hathras News: लॉकर के ताले तोड़कर 10 लाख के जेवर और छह लाख की नकदी उड़ाई

Wed, 19 Feb 2025 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 19 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth 10 lakhs and cash worth 6 lakhs stolen by breaking the locks of the locker
सलेमपुर औद्योगिक पुलिस चौकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगरिया पट्टी देवरी में मंगलवार को दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने पूर्व प्रधान के पुत्र के घर में घुसकर लॉकर का ताला तोड़ डाला। इसके अंदर रखे 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और छह लाख रुपये की नकदी ले गए। यह समान दो बेटियों की शादी के लिए रखा था। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन




दिनदहाड़े हुई इस वारदात की जानकारी पीड़ित परिवार को घर वापस आने पर शाम को हुई। पूर्व प्रधान मुज्जमिल खां के पुत्र दलशेर अली उर्फ बबलू खां मंगलवार को मटर तोड़ने के लिए परिवार सहित खेत पर गए थे। इसके बाद मटर बेचने कासंगज की मोहनपुरा मंडी चले गए। शाम लगभग चार बजे महिलाएं खेत से वापस घर पहुंचीं।
विज्ञापन




महिलाओं ने जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रखी अलमारी से रुपये निकालना चाहा तो देखा लॉकर टूटा हुआ है। उसके अंदर रखे जेवर और नकदी गायब थी। पूर्व प्रधान मुज्जमिल खां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की। पीड़ित ने बताया कि दो पुत्रियों की शादी के लिए दस लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व छह लाख रुपये की नकदी जमा की थी, जिसे चोर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed