फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Jasoda Ben took care of everyone with a quiet nature

शांत स्वभाव से सबका मन मोह लिया जसोदा बेन ने

Thu, 08 Mar 2018 12:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Thu, 08 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
Jasoda Ben took care of everyone with a quiet nature
हाथरस के चामड़ गेट धर्मशाला में खुटीपुरी के मनमोहन कौशिक व बलिया की अनुपमा तिवारी को आशीर्वाद देतीं पीएम की पत्नी जसोदा बेन। - फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन ने हाथरस में साधारण नागरिक की तरह दो दिन बिताए। जसोदा बेन जनपद के खुटीपुरी और पैठगांव के ग्रामीणों से मिलीं। जिस शादी समारोह में वह आईं थीं, वहां भी परिजनों के अलावा रिश्तेदारों से खुलकर मिलीं।
विज्ञापन

हर कोई उनके शांत स्वभाव की सराहना करता रहा। दोनों दिन खुटीपुरी और हाथरस के मंदिरों में सुबह और शाम के समय उन्होंने पूजा-अर्चना की। जो भी उनसे मिला वह उनकी सराहना करते हुए नहीं थका। बुधवार सुबह वह यहां से मथुरा के लिए रवाना हो गईं।

विज्ञापन


जसोदा बेन काफी धार्मिक प्रवृत्ति की हैं। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह हाथरस के अलीगढ़ रोड स्थित महादेव मंदिर और खुटीपुरी में बंशी वाला मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंगलवार की देर रात चामड़ गेट नई धर्मशाला में वर माला का कार्यक्रम होने के बाद मुरसान के गांव खुटीपुरी निवासी दूल्हा मनमोहन कौशिक और बलिया निवासी दुल्हन अनुपमा तिवारी को आशीर्वाद दिया। आशीर्वाद कार्यक्रम के बाद लगभग 15 मिनट तक जसोदा बेन वहीं रुकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात्रि विश्राम के लिए अलीगढ़ रोड स्थित शिल्पा गेस्ट हाउस में रुकीं। सुबह उन्होंने गेस्ट हाउस परिसर में ही बने महादेव के मंदिर में पूजा-अर्चना की। सांसद पत्नी श्वेता दिवाकर भी बुधवार की सुबह उनसे मिलने के लिए गेस्ट हाउस पहुंचीं। गुलदस्ता और प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। छोटे भाई की शादी के कामों को छोड़कर भाजपा नेता और गुजरात में आरएसएस के कार्यों में सक्रिय रहे ब्रजमोहन कौशिक पीएम की पत्नी के साथ साए की तरह रहे। 


गेस्ट हाउस से जसोदा बेन गांव खुटीपुरी स्थित बंशी वाला मंदिर पहुंचीं और पूजा के कार्यक्रम में शामिल हुईं। दूल्हे के पिता राजेश कुमार कौशिक, माता सुनीता देवी, ब्रजमोहन कौशिक, दिनेश शर्मा, योगेश कौशिक, आशा कौशिक से भी मिलीं और फोटो सेशन कराया। इनके अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव आर्य, युवा नेता आदित्य शर्मा, मोहन पंडित और सुनीत आर्य भी पीएम की पत्नी से मिले। भाजपा नेता ब्रजमोहन कौशिक के आवास पर सुबह का नाश्ता करने के बाद आधा घंटे रुकीं और वह उन्हीं के साथ मथुरा के लिए रवाना हो गईं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed