फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   jansatta loktantrik party ask to solve problem

विभिन्न मांगों को लेकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन

Sun, 01 Dec 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
jansatta loktantrik party ask to solve problem
डीएम को ज्ञापन देते जनसत्ता पार्टी के पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को ज्ञापन सौंपा। इसमें कई जनसमस्याओं को उठाया गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि कृषि उपकरणों पर लगे टैक्स को समाप्त किया जाए। आवारा पशुओं पर तत्काल रोक लगाई जाए। किसानों को खेत की बेरीकेडिंग करने के लिए आसान किश्तों पर बिना ब्याज के कर्ज दिया जाए। लचर कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए। जिले में खारे पानी की समस्या का हल, पशु चिकित्सालयों में चिकित्सकों की व्यवस्था कराई जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष खेमेंद्र पाल सिंह, राम सूरत चौहान, भूपेंद्र सिंह जादौन, शैलू यादव, अजय कुमार, प्रशांत यादव, संजय ठाकुर, अजय यादव, छोटू, राजकुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed