{"_id":"66328895522e247e50050e24","slug":"jansabha-of-rld-president-jayant-chaudhary-in-sadabad-on-2nd-may-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: रालोद अध्यक्ष जयंत की सादाबाद में जनसभा 2 मई को, भाजपा के लिए मांगेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: रालोद अध्यक्ष जयंत की सादाबाद में जनसभा 2 मई को, भाजपा के लिए मांगेंगे वोट
Wed, 01 May 2024 11:53 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 01 May 2024 11:53 PM IST
सार
रालोद भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी अनूप प्रधान वाल्मीकि के लिए जयंत चौधरी सादाबाद में जनसभा के दौरान वोट मांगेंगे। जयंत चौधरी की जनसभा की तैयारियां पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन
जयंत चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी 2 मई सुबह 11 बजे सादाबाद के छाबी मियां के बाग में भाजपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी अनूप प्रधान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। रालोद कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष केशव चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में रालोद व भाजपा कार्यकर्ताओं को सभा के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। विधायक प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोकसभा क्षेत्र के गांव-गांव तक बस व छोटी-बड़ी गाड़ियों की व्यवस्था लोगों को लाने-ले जाने के लिए की गई है। हवादार पंडाल भी लगाए गए हैं, जिससे किसी को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर गठबंधन की नीतियों से अवगत कराने की अपील की।
विज्ञापन