{"_id":"59e797514f1c1b8e698b67b5","slug":"jagmagaya-city-on-the-eve-of-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली की पूर्व संध्या पर जगमगाया शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली की पूर्व संध्या पर जगमगाया शहर
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
दिवाली
- फोटो : Amar Ujala
हिंदुओं का सबसे बड़े दिवाली पर्व को लेकर सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों की हर बाजार में काफी भीड़ लगी रही। लोगों ने पूजा पाठ के साथ-साथ जरूरत की हर चीज की खरीदारी की। शहर में दुकानों पर ग्राहकों का मेला सा लगा रहा। दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ने के चलते दुकानदारों को भी एक मिनट की फुर्सत नहीं मिली।
बाजारों में लोगों को वाहनों से दूर पैदल निकलने में भी काफी समय लगा। त्योहार की तैयारी में लोग सुबह से शाम तक जुटे रहे। घर व प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई भी की गई। महिलाओं ने घरों में त्योहार पर लजीज पकवान बनाने की तैयारी की वहीं घर के आंगन में गोबर व मिट्टी से लीप कर आकर्षक रंगोली बनाई। देर शाम तक शहर के बाजार व घर आकर्षक विद्युत झालरों से जगमग दिखाई दिए। शहर में अधिकांश बिल्डिंग विद्युत रोशनी से नहाई हुई थीं।