फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Jackal attacks child, young man who saves him also injured

Hathras: खेत पर घूम रहा बच्चा, सियार ने किया हमला, बचाने वाला युवक भी घायल, भेड़िया आने की चर्चा

Sun, 29 Sep 2024 04:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 29 Sep 2024 04:39 PM IST
सार

आठ वर्षीय मयंक खेत के पास घूम रहा था। एक सियार ने हमला कर दिया। गांव के बाहर हुए हमले को देखकर गांव के ही युवक असदुद्दीन ने बालक को बचाने का प्रयास किया, इस पर सियार ने उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। युवक के बाजू व पैर में चोटे आई हैं। 

विज्ञापन
Jackal attacks child, young man who saves him also injured
सियार के हमले से ग्रामीणों में आक्रोश - फोटो : संवाद

विस्तार

हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव भिंतर में सियार ने बालक पर 28 सितंबर की रात हमला कर दिया। जिससे बालक के दो दांत टूट गए, वहीं पूरा मुंह लहू लुहान हो गया। वहीं बच्चे को बचाने वाले एक युवक को भी सियार ने घायल किया है। घायलों को एटा जनपद के जलेसर में निजी हॉस्पिटल में किया भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


हसायन कोतवाली के गांव भिंतर में 28 सितंबर की शाम सात बजे के लगभग पुष्पेंद्र कुमार का आठ वर्षीय पुत्र मयंक खेत के पास घूम रहा था। तब ही वहां एक सियार ने हमला कर दिया। गांव के बाहर हुए हमले को देखकर गांव के ही युवक असदुद्दीन पुत्र स्वराज खान ने बालक को बचाने का प्रयास किया, इस पर सियार ने उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। युवक के बाजू व पैर में चोटे आई हैं। 
विज्ञापन


प्रत्यक्ष दर्शशियों  के अनुसार सियार के हमले से मयंक के दो दांत टूट गए और मुंह पर लहू लुहान हो गया। बालक पर सियार कि हमले की खबर को सुनकर गांव के लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। इस दौरान गांव में भेड़िया आने की अफवाह भी फैल गई। जिसकी सूचना पर हसायन पुलिस गांव में पहुंच गई। दोनों घायलों का इलाज एटा जनपद के जलेसर में स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भेड़िया या सियार पता लगा रहा वन विभाग

गांव भिंतर में अचाकन एक जानवर के हमले को लोग सियार का हमला बता रहे हैं, लेकिन यहां भेड़िया की अफवाह फैलने के बाद वन विभाग की टीम  इस बात का पता लगा रही है कि मौके पर सियार था या फिर भेड़िया। इसे लेकर सिकन्दराराऊ रेंज से वन विभाग की टीम  मौके पर पहुंच कर जानवर के बारे में पता लगा रही है। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सामान्य तौर पर यहां भेड़िया नहीं है। वहीं सियार भी सामान्य तौर पर हमला नहीं करता, वह हमला तब ही करता है जब उस पर कोई हमला करे या फिर वह पागल हो जाए। 

मामले की जांच करने के लिए हमने एक टीम को गांव में भेजा है। सही तरह से गांव के किसी व्यक्ति ने जानवर की शक्ल देखी नहीं है। सियार भी कुत्ते जैसी शक्ल का ही दिखता है। हम पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि असल में हमला किस जानवर ने किया है।-दिलीप कुमार, क्षेत्रीय वनाधिकारी, सिकन्दराराव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed