फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Irregularities in attendance records and grants; acting headmaster suspended.

Hathras News: फर्जी हाजिरी और ग्रांट में गड़बड़ी, प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

Fri, 21 Aug 2026 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 21 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in attendance records and grants; acting headmaster suspended.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
हसायन विकासखंड के संविलियन विद्यालय गिरधरपुर में अनुपस्थित शिक्षामित्र की बैकडेट में हाजिरी और फर्जी हस्ताक्षर कराने के साथ सरकारी ग्रांट के इस्तेमाल में अनियमितता सामने आई है। जांच के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गिर्राज सिंह ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। उन्हें निलंबन अवधि में बीआरसी सिकंदराराऊ से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

मामला 11 अगस्त को अनंत फाउंडेशन के सचिव और ग्रामीणों की शिकायत के बाद सामने आया। बीईओ नगर क्षेत्र की 13 अगस्त को हुई औचक जांच में विद्यालय में तैनात तीन शिक्षामित्रों में से विनोद कुमार बिना सूचना अनुपस्थित मिले। जांच में सामने आया कि जून में भी वह 16 से 30 जून तक लगातार अनुपस्थित रहे, लेकिन उपस्थिति पंजिका में बैकडेट में उनकी उपस्थिति दर्ज की गई। आरोप है कि इसके आधार पर उन्हें मानदेय का भुगतान भी कराया गया।
विज्ञापन

ग्रांट के इस्तेमाल पर भी उठे सवाल
जांच में विद्यालय की साफ-सफाई और कक्षाओं की व्यवस्था भी खराब मिली। बाल पेंटिंग और टीएलएम के लिए मिली राशि का अपेक्षित उपयोग नहीं पाया गया। कंपोजिट ग्रांट के खर्च में भी वित्तीय अनियमितता सामने आई। विद्यालय में 228 बच्चे पंजीकृत हैं, जबकि निरीक्षण के दौरान 168 ही उपस्थित मिले। बच्चों के शैक्षिक स्तर की जांच में भी स्थिति असंतोषजनक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षामित्र भी दूसरे विद्यालय से संबद्ध
फर्जी हाजिरी के मामले में शिक्षामित्र विनोद कुमार को भी संविलियन विद्यालय गिरधरपुर से हटाकर प्राथमिक विद्यालय महौ नंबर-1 से संबद्ध कर दिया गया है। उनकी उपस्थिति की रिपोर्ट हर महीने बीईओ के माध्यम से बीएसए कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed