फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Interaction with applicants, instructions given for 100 percent revenue collection

आवेदकों से किया संवाद, शतप्रशित राजस्व वसूली के दिए निर्देश

Sun, 01 Sep 2019 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Interaction with applicants, instructions given for 100 percent revenue collection
आवेदकों से किया संवाद, शत-प्रतिशत वसूली के निर्देश
विज्ञापन

आरटीओ अलीगढ़ ने एआरटीओ कार्यालय का किया निरीक्षण, मची खलबली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। संभागीय परिवहन अधिकारी अलीगढ़ मंडल कृष्णदत्त सिंह गौर ने शनिवार को एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। आरटीओ द्वारा सभी पटलों की गहनता से जांच की गई। कार्यालय में साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कर्मियों को शत प्रतिशत राजस्व वसूली करने के निर्देश दिए।
आरटीओ के आगमन से अधीनस्थों में खलबली मची रही। आरटीओ ने बताया कि हाथरस में 18 करोड़ रुपये का बकाया है। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई और संबंधित लिपिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आरटीओ अलीगढ़ मंडल कृष्ण दत्त सिंह गौर अचानक एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। आवेदकों से भी संवाद किया और उनकी समस्याएं जानीं। बकाया वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। सभी बकाएदार वाहन स्वामियों को मांग पत्र जारी करने के निर्देश एआरटीओ नीतू सिंह को दिए। उन्होंने कहा कि आवेदकों समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उनका निस्तारण भी किया जाए। आरटीओ के निरीक्षण में सभी पटलों पर लिपिक आई कार्ड पहने नजर आए। कर्मियों में खलबली मची रही। आरटीओ के जाने के बाद कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed