{"_id":"69e29567907ecf615a0b106a","slug":"inspected-the-wheat-procurement-center-hathras-news-c-56-1-sali1016-147308-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गेहूं क्रय केंद्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गेहूं क्रय केंद्र का किया निरीक्षण
Sat, 18 Apr 2026 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीन मंडी स्थल स्थित खाद्य विभाग के गेहूं क्रय केंद्र (हाथरस द्वितीय) का जिलाधिकारी अतुल वत्स ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खरीद व्यवस्था का जायजा लेते हुए पारदर्शी और सुचारू संचालन के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान केंद्र पर 1583 जूट के बोरे और 1710 पीपी बोरे मिले। इसी दिन ग्राम खुटीपुरी निवासी किसान अनिल कुमार कौशिक से 30 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमला प्रसाद यादव ने बताया कि केंद्र का कुल लक्ष्य 1000 मीट्रिक टन निर्धारित है।
डीएम ने नमी मापक यंत्र, डस्टर, दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे और पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण कर संतोष जताया। उन्होंने यूआरएस और एफएक्यू श्रेणी के गेहूं के साथ वर्षा से प्रभावित लस्टर लॉस गेहूं की भी नियमानुसार खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंन किसान संपर्क रजिस्टर और टोकन रजिस्टर का अवलोकन करते हुए केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि टोकन के आधार पर ही गेहूं की तौल कराई जाए, जिससे खरीद प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनी रहे। संवाद