{"_id":"643455523f1c54222a090258","slug":"innocent-got-locked-in-car-painful-death-due-to-suffocation-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कार में बंद हो गया मासूम, दम घुटने से हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कार में बंद हो गया मासूम, दम घुटने से हुई दर्दनाक मौत
Mon, 10 Apr 2023 11:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:58 PM IST
सार
मोहल्ला गढ़ी बुंदू खां निवासी नरेंद्र यादव का पांच वर्षीय पुत्र देव यादव सोमवार की सुबह 10 बजे घर के बाहर खड़ी अपनी कार में खेल रहा था। अचानक कार लॉक हो गई। इस कारण बालक की दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक मासूम देव यादव
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस के सिकंदराराऊ कस्बा के मोहल्ला गढ़ी बुंदू खां में सोमवार की सुबह पांच वर्षीय मासूम की खेलते समय कार लॉक होने पर दम घुटने से मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में बालक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
मोहल्ला गढ़ी बुंदू खां निवासी नरेंद्र यादव का पांच वर्षीय पुत्र देव यादव सोमवार की सुबह 10 बजे घर के बाहर खड़ी अपनी कार में खेल रहा था। अचानक कार लॉक हो गई। इस कारण बालक की दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
काफी देर बाद जब परिजनों ने बालक की तलाश शुरू की तो वह कार में मृत अवस्था में मिला। परिजन बालक को चिकित्सक के पास ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन