फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Innocent child dies after falling out of mother lap

Hathras: ब्रेकर पर मां की गोद से छिटक कर गिरा मासूम, ट्रक ने कुचला, हुई दर्दनाक मौत

Sun, 22 Oct 2023 09:30 PM IST
चमन शर्मा कन्हैया लाल, अमर उजाला, हाथरस
कन्हैया लाल, अमर उजाला, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 22 Oct 2023 09:30 PM IST
सार

आगरा रोड पर कुरसंडा मोड़ के निकट बने ब्रेकरों पर ओसाव की पत्नी की गोद में लगा डेढ़ वर्षीय मासूम छिटककर गिर गया। इस दौरान गुजर रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया और मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन
Innocent child dies after falling out of mother lap
सादाबाद सीएचसी में विलाप करते मासूम के परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में सादाबाद के आगरा रोड पर कुरसंडा मोड़ के निकट 22 अक्तूबर की शाम को बाइक सवार महिला की गोद से छिटककर डेढ़ वर्षीय मासूम सड़क पर जा गिरा। ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह दृश्य देखकर बच्चे के माता-पिता सदमे में आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


आगरा जिले के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव खेरिया निवासी ओसाव किसी परिचित की बाइक लेकर पत्नी और बच्चों को लेने अपनी ससुराल इगलास, जिला अलीगढ़ जा रहे थे। सादाबाद के निकट फाइनेंस कंपनी कर्मियों ने उनकी बाइक को कर्ज की किस्त बकाया होने की वजह से कब्जे में ले लिया। बाद में उन्होंने बाइक ओसाव को दे दी। 
विज्ञापन


इसके बाद ओसाव ने पत्नी और बच्चों को फोन करके आगरा रोड पर गांव नगला के निकट बुला लिया। वहां से बाइक से वह अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर खंदौली लौट रहे थे। आगरा रोड पर कुरसंडा मोड़ के निकट बने ब्रेकरों पर ओसाव की पत्नी की गोद में लगा डेढ़ वर्षीय मासूम छिटककर गिर गया। इस दौरान गुजर रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया और मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और परिवार के अन्य लोग सादाबाद पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed