{"_id":"6a554f9c4da1c0bf050a88ae","slug":"injured-insurance-agent-dies-mourning-in-the-village-hathras-news-c-56-1-hts1006-151296-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: घायल बीमा एजेंट की मौत, गांव में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: घायल बीमा एजेंट की मौत, गांव में शोक
विज्ञापन
धर्मेंद्र सिंह फाइल फोटो
- फोटो : File Photo
सड़क दुर्घटना में घायल गांव नगला बीरबल अतिया निवासी बीमा एजेंट धर्मेंद्र सिंह (45) की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र रविवार दोपहर किसी काम से बाइक से भरतपुर जा रहे थे। मथुरा-नरहोली पुल से आगे उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मथुरा के न्यूरो हॉस्पिटल रेफर कर दिया, जहां सोमवार दोपहर उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
सोमवार शाम जब उनका शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह अपने पीछे तीन बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। गांव में शोक का माहौल है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश करते हुए मामले की जांच कर रही है। ग्रामीण मंटू फौजी ने बताया कि धर्मेंद्र एलआईसी एजेंट थे।