फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Information about government schemes will be available from a single window

एकल खिड़की से मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Thu, 12 Aug 2021 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Information about government schemes will be available from a single window
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले की सभी ग्राम पंचायतों में बने पंचायत घरों में एकल खिड़की की सुविधा जल्द शुरू की जाएगी। इस खिड़की से ग्रामीणों उनकी ही ग्राम पंचायत में सभी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। यहां एक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालक को भी तैनात किया जाएगा, जोकि सभी प्रमाणपत्रों की ऑनलाइन प्रक्रिया को को पूरा करेगा। प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
शासन के निर्देश पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में बने पंचायत घरों में मिनी सचिवालय में बनाने की तैयारी की जा रही है। इस क्रम में पंचायत सहायकों की भर्ती भी की जा रही है। इन पंचायत घरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। शासन की मंशा है कि ग्रामीणों को विभिन्न तरह के प्रमाणपत्र, सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए किसी भी दशा में ग्राम पंचायत से बाहर ने जाना पड़े।
विज्ञापन

ग्रामीणों को हर सुविधा उनकी ही ग्राम पंचायत में मुहैया हो सके। इन ग्राम पंचायतों में बने पंचायत घरों में सीएससी संचालक को भी तैनात किया जाएगा। पंचायत घर में सिंगल विंडों के माध्यम से आय, जाति, मूल निवास प्रमाणपत्र, पेंशन फॉर्म आदि की सुविधा आसानी से मुहैया हो सकेगी। डीएम रमेेश रंजन ने बताया कि सभी पंचायत घरों को जल्द ही तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed