{"_id":"65da08206879076c800b6df5","slug":"indradevashwaranand-maharaj-narrated-the-story-of-shri-krishna-janm-katha-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: इंद्रदेवश्वरानंद महाराज ने सुनाई श्रीकृष्ण जन्म की कथा, सुनकर भक्त हुए भाव-विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: इंद्रदेवश्वरानंद महाराज ने सुनाई श्रीकृष्ण जन्म की कथा, सुनकर भक्त हुए भाव-विभोर
Sat, 24 Feb 2024 08:46 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 24 Feb 2024 08:46 PM IST
सार
श्रीमद् भागवत कथा में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेवश्वरानंद महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा का वर्णन किया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा के दौरान जैसे ही बादलों की गड़गड़ाहट हुई और शंखनाद की ध्वनि सुनाई दी तो श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन
वृंदावन के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेवश्वरानंद महाराज श्रीमद् भागवत करते हुए
- फोटो : स्वयं
विस्तार
हाथरस में हसायन के गांव बनवारीपुर में वृंदावन के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेवश्वरानंद महाराज की श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। कथा के चौथे दिन उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म की कथा कही। जिसे सुनकर भक्त भाव-विभोर होकर झूमने लगे।
बनवारीपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेवश्वरानंद महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म का मान घटा है, तब-तब भगवान श्रीहरि ने अवतार लिया है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा के दौरान जैसे ही बादलों की गड़गड़ाहट हुई और शंखनाद की ध्वनि सुनाई दी तो श्रद्धालु झूम उठे। पूरे पंडाल में उत्साह जैसा माहौल नजर आया। स्वामी इंद्रदेवश्वरानंद महाराज ने गो सेवा करने की भक्तों से अपील की।
विज्ञापन
कथा में अवधेश कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह, सीर ध्वज सिंह, सुनील कुमार सिंह, स्वर्ण कुमार सिंह, कृष्णा सिंह, हिमांशु सिंह, शिवम सिंह, भानु जादौन, धर्मेंद्र, बसंत कुमार, सुशील कुमार आदि भक्त मौजूद रहे।