{"_id":"6a1a88f91c42774bc10d96a6","slug":"indecent-behavior-with-a-woman-for-removing-the-pump-set-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: घर के सामने रखा सरकारी पंप सेट, हटाने की कहने पर महिला से अभद्रता, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: घर के सामने रखा सरकारी पंप सेट, हटाने की कहने पर महिला से अभद्रता, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 30 May 2026 12:22 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 30 May 2026 12:22 PM IST
सार
महिला के घर के सामने सरकारी पंप सेट रखा है। पंप सेट चलने से वहां पानी फैल जाता है, जिससे परिवार को काफी परेशानी होती है। महिला ने कई बार पंप सेट हटाने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने उसे नहीं हटाया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घर के सामने लगे पंप सेट को हटाने की कहने पर आरोपियों ने महिला के साथ अभद्रता की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सरौठ निवासी धर्मेंद्र सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि उनके घर के सामने सरकारी पंप सेट रखा है। पंप सेट चलने से वहां पानी फैल जाता है, जिससे परिवार को काफी परेशानी होती है। उन्होंने कई बार पंप सेट हटाने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने उसे नहीं हटाया।
विज्ञापन
27 मई की रात करीब आठ बजे गांव के योगेश, भरत और देवेश कथित रूप से शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। उस समय घर पर उनकी पत्नी और छोटे बच्चे मौजूद थे। पत्नी के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की। जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। पीड़ित ने बताया कि धमकी की रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन