{"_id":"63f0d4aa43f13ec3f301d89c","slug":"increasing-terror-of-dogs-bitten-four-children-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बढ़ रहा कुत्तों का आतंक, चार बच्चों को काटा, चल रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बढ़ रहा कुत्तों का आतंक, चार बच्चों को काटा, चल रहा उपचार
Sat, 18 Feb 2023 07:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 18 Feb 2023 07:08 PM IST
सार
महाशिवरात्रि के दिन हाथरस के अलग-अलग स्थानों पर चार बच्चों को कुत्तों ने काट लिया।सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
कुत्ता (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। बच्चों का घर से बाहर खेलना मुश्किल हो गया है। महाशिवरात्रि के दिन अलग-अलग स्थानों पर चार बच्चों को कुत्तों ने काट लिया। चारों के परिजन उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन
पांच वर्षीय फिजा पुत्री जावेद निवासी गिजरौली थाना सदर कोतवाली मोहल्ले में खेल रही थी। इसी दौरान उसे कुत्ते ने काट लिया। वहीं, 14 वर्षीय हेमंत पुत्र ललित निवासी कलवारी, 15 वर्षीय हर्ष पुत्र दिलीप कुमार निवासी नेहरू नगर और सात वर्षीय पायल पुत्री राजू निवासी चमन विहार कॉलोनी को भी कुत्ते ने काट लिया। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन