फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Increased demand for fruits that increase immunity, increased inflation

इम्युनिटी बढ़ाने वाले फलों की बढ़ी मांग, बढ़ी महंगाई

Mon, 26 Apr 2021 10:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Increased demand for fruits that increase immunity, increased inflation
सादाबाद में फल बेचता एक दुकानदार - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के इस दौर में जहां इम्युनिटी बढ़ाने वाले नीबू समेत विटामिन सी वाले फलों की मांग बढ़ गई तो वहीं इनके दाम आसमान पर पहुंच गए हैं, फिर भी लोग स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए इनकी खरीददारी कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोग रोग प्रतिरोधक क्षमता पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। डॉक्टर भी विटामिन सी वाले फलों और सब्जियों के सेवन पर जोर दे रहे हैं।
फुटकर में 100 रुपये में बिकने वाले नीबू के दाम अब 200 रुपये किलो पर पहुंच गया है। संतरा तो बाजार से गायब हो गया है, लेकिन उसकी जगह बिक रहे माल्टा के रेट भी हाई हो गए हैं। इस वक्त माल्टा 150 रुपये किलो पर बाजार में बेचा जा रहा है। मौसमी के दामों में भी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

मौसमी इस वक्त बाजार में 100 रुपये किलो के भाव बिक रही है। कुछ दिन पहले यह 60 रुपये किलो के हिसाब से बिक रही थी। वहीं अंगूर पहले 60 रुपये किलो में उपलब्ध थे, लेकिन अब इनका भाव बढ़कर 100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह कीवी भी 60 से 70 रुपये प्रति किलो हो गई है। डॉक्टरों की मानें तो नीबू विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। उसे आसानी से इस्तेमाल भी किया जा सकता है। मौसमी व माल्टा से विटामिन सी के साथ फाइबर भी भरपूर मात्रा में मिलता है। कोरोना महामारी के इस दौर में मरीजों को विटामिन सी लेने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed