{"_id":"5988aa054f1c1ba6718b479d","slug":"in-the-bus-passengers-raid-on-the-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में चढ़ने को लेकर यात्रियों में मारपीट, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में चढ़ने को लेकर यात्रियों में मारपीट, अफरातफरी
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
लड़ाई
- फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर 24 घंटे के लिए बहनों को रोडवेज में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिए जाने से रोडवेज बस त्योहार पर सुबह से देर शाम तक हाउसफुल होकर चलीं। बस में चढ़ने और उतरने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई बार बस में चढ़ने को लेकर तालाब चौराहे पर यात्रियों में धक्का मुक्की और नोक झोंक तक हो गई।
तालाब चौराहे पर यात्रियों में मारपीट तक हो गई। इधर, डग्गेमार वाहन चालकों ने जमकर चांदी काटी। आगरा, अलीगढ़, मथुरा और कासगंज के लिए टाटा मैजिक सहित अन्य वाहनों में सवारियों को भुस की तरह भरकर ले जाया गया। मथुरा जाने के लिए डग्गेमार वाहन चालकों ने यात्रियों से 50 के स्थान पर 70 रुपये तक वसूल किए। सवारियों की खूब तू-तू मैं-मैं हुई। सिटी स्टेशन से मथुरा और कासगंज जाने वाली ट्रेनें सुबह से ही हाउसफुल चलीं। जिसको जैसे जगह मिली वह वैसे ही ट्रेन में चढ़ने के लिए मशक्कत करता रहा।
आपातकालीन खिड़कियों से भी यात्री अंदर घुसते हुए देखे गए। रोडवेज बस रही हों या फिर डग्गेमार वाहन नीचे ऊपर सवारी बैठ कर अपनी जान हथेली पर रखकर सफर कर रही थीं। अपने गतंव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को त्योहार पर भारी परेशानी उठानी पड़ी।