फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   In tahsheel diwas DM and SP hear public issues

डीएम-एसपी के समक्ष शिकायतों का अंबार, 152 शिकायतों में से 15 का निपटारा

Tue, 15 Sep 2020 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
In tahsheel diwas DM and SP hear public issues
सादाबाद तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनते डीएम एसपी - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर लंबे समय के बाद एक बार फिर से जिले में संपूर्ण समाधान दिवस की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सादाबाद तहसील में किया गया। डीएम प्रवीन कुमार लक्षकार और एसपी विक्रांतवीर ने लोगों की फरियाद सुनीं और उनके समाधान के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया। तहसील दिवस में 152 शिकायतें आईं, जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी क्षेत्रीय जन-समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करके पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाएं। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग कोविड -19 के दिशा निर्देशों का पालन करें, इसके लिए अधिकारी समय समय पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहें। संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक राजस्व संबंधी शिकायतें आईं, जिनके निस्तारण के लिए राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण डिफॉल्टर की श्रेणी में पहुंचने से पूर्व ही कर दिया जाए। तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, एसडीएम राजेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश राठौर, परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्र, उप निदेशक कृषि एचएन सिंह, जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील कुमार, जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद यादव, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण अधिकारी प्रतिभा पाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह, एबीएसए सुबोध पाठक, एक्सईएन मनोज जैन, ईओ लल्लनराम यादव, एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम, एसओ डीके सिसौदिया, एसओ सहपऊ सत्यप्रकाश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed