फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Immense potential in micro, small industries for one village-one product

एक गांव-एक उत्पाद के लिए सूक्ष्म, लघु उद्योगों में अपार संभावनाएं

Fri, 09 Jul 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Immense potential in micro, small industries for one village-one product
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

प्रदेश के सूक्ष्म एव लघु उद्योग राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिह ने बुधवार की रात लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्य मंत्री ने जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत चुनावों का फीडबैक लिया, उसके बाद एक जनपद एक उत्पाद की तर्ज पर ही एक गांव एक उत्पाद पर जोर दिया।
राज्य मंत्री ने कहा कि एक गांव एक उत्पाद के लिए सूक्ष्म व लघु उद्योगों में अपार संभावनाएं हैं। हर गांव में कोई न कोई उत्पाद ऐसा होता है, जो कि उसे पहचान दिला सकता है। स्थानीय कलाओं को उद्योग के रूप में खड़ी करने को लेकर वह प्रयासरत हैं। गांव के हुनर को उद्योग में बदलने के लिए गांव में प्रशिक्षण प्रदान करने की सुविधा भी जल्द प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

इससे स्थानीय कलाओं को उद्योग में बदलने में भी मदद मिल सकेगी। राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सभी को एक साथ मिलकर इस अभियान को गति देनी होगी। जल्द ही ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के साथ वह एक गांव एक उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि आगामी समय में होने वाले चुनावों के लिए भी वह कमर कस लें। सीएम और पीएम की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। भाजपा के राज में गांव से लेकर कस्बों और शहरों में विकास की गंगा बह रही है।

बैठक में प्रीति चौधरी, पूर्व विधायक रामसरन आर्य, डॉ. देवचंद्र गौड़, हेमंत गौतम, डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, सुनील गौतम, मथुरा प्रसाद गौतम, हंवीर सिंह, सुधीर गर्ग, अनिल पाराशर, रूपेंद्र नंबरदार, अरुणेश वार्ष्णेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed