फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   If you feel you have received low marks, you can get your answer sheets re-evaluated.

Hathras News: लगता है कम मिले नंबर तो कॉपियों का करा सकते हैं पुनर्मूल्यांकन

Mon, 31 Aug 2026 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 31 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
If you feel you have received low marks, you can get your answer sheets re-evaluated.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
किसी छात्र-छात्रा को लगता है कि उसे कम नंबर मिले हैं तो काॅपियों का पुनर्मूल्यांकन करा सकते हैं। सीबीएसई ने कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री और अंक सुधार परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को इसका अवसर दिया है। री-वेरिफिकेशन और उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन तिथियां घोषित कर दी हैं। जनपद में 751 छात्र-छात्राओं ने सप्लीमेंट्री और इंप्रूवमेंट
विज्ञापन

री-चेकिंग के लिए आवेदन सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। सीबीएसई के अनुसार निर्धारित समय सीमा के बाद ऑफलाइन अथवा विलंब से भेजे गए आवेदन पर विचार नहीं होगा। ये प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। इसमें री-वेरिफिकेशन के तहत परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों को पहले अपने अंकों के सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उत्तरपुस्तिका की प्रति प्राप्त करना और सत्यापन के बाद भी संतुष्ट नहीं होने पर मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन करना। पुनर्मूल्यांकन के अंतिम चरण में विद्यार्थी किसी विशेष प्रश्न के उत्तर का दोबारा मूल्यांकन करवाने का विकल्प चुन सकते हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. जगदीश शर्मा ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों को सलाह दी कि निर्धारित समय सीमा का विशेष ध्यान रखें। अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि बाद में किसी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed