{"_id":"5f625b668ebc3eedfb0053ca","slug":"if-matter-not-solve-within-two-days-sp-worker-wil-protest-hathras-news-ali2439847101","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो सपा करेगी आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो सपा करेगी आंदोलन
विज्ञापन
जामा मस्जिद चौराहे पर लुटे-पिटे व्यापारी से हाल-चाल पूछते सपाई।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सपा के पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामनारायण काके व अन्य सपाइयों ने पीड़ित व्यापारी राहुल मिश्र से मिलकर उनका हालचाल पूछा। सपाइयों ने पीड़ित व्यापारी के पिता से अपने नेताओं की भी फोन पर बातचीत कराई।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही राहुल मिश्र के यहां से रात में बदमाश फायरिंग कर और उसे घायल कर हजारों की नकदी व लैपटॉप लूटकर ले गए थे। सपाइयों ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस घटना से स्पष्ट हो गया है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। बदमाश खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही। इन नेताओं ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. अभिषेक मिश्रा से घायल व्यापारी राहुल मिश्रा के पिताजी विनोद कुमार मिश्रा की फोन पर बातचीत कराई।
इस पर अभिषेक मिश्रा ने राहुल के पिता को पूरा भरोसा दिलाया कि सपा उनके साथ है। पूरी घटना की जानकारी पूर्व सीएम अखिलेश यादव को दी जाएगी। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर डंबर सिंह, गंगा सिंह सेंगर, अनिल वार्ष्णेय, राकेश गुप्ता, हाजी नवाब हसन, विपिन अग्निहोत्री, विधानसभा महासचिव टेकपाल सिंह कुशवाहा, मोहित कुमार कश्यप एडवोकेट, श्रीराम यादव, लक्ष्मण सिंह उर्फ पप्पू, डॉ. दिनेश अग्निहोत्री, मंजूर अहमद अब्बासी, कमरुज्जमा, अशोक कुमार दिवाकर, बबलू कुरैशी, सुनील कुमार दिवाकर, आजाद कुरैशी आदि थे।