फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   if manrega work progress will not refrorm in 24 hrs, action will taken

24 घंटे में मनरेगा कार्यों में तेजी नहीं आई तो होगी कार्रवाई

Thu, 25 Feb 2021 10:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
if manrega work progress will not refrorm in 24 hrs, action will taken
सहपऊ ब्लॉक परिसर में मनरेगा की समीक्षा बैठक लेते सीडीओ आरबी भास्कर। - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

सहपऊ ब्लॉक परिसर में सीडीओ आरबी भास्कर की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनरेगा कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रधान के अधिकार समाप्त होने के बाद प्रशासक एवं ग्राम पंचायत सचिवों के अधीन होने वाले कार्यों में धीमी प्रगति पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की। बैठक में सीडीओ ने प्रत्येक ग्राम पंचायत सचिवों से बिंदुवार मनरेगा के कामों के साथ गांवों में कराए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली।

जिसमें कुछ पंचायतों को छोड़कर सभी में मनरेगा कार्य की प्रगति काफी कम मिली। इस पर सीडीओ ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों एवं टीए को एक दिन का समय देते हुए चेतावनी दी कि यदि एक दिन में मनरेगा के कामों में अपेक्षा के अनुरूप तेजी नहीं आई तो सभी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पीडी एके मिश्र, डीसी एनआर एलएम अशोक कुमार, प्रभारी बीडीओ देवेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत राजीव कुमार, लेखाकार पुरुषोत्तम सिंह, एपीओ राहुल कौशिक, लिपिक संदीप कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed