फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   if lie can save life, you will tell

झूठ ऐसा बोलो, जिससे किसी की जान बच जाए

Thu, 25 Feb 2021 10:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
if lie can save life, you will tell
भगवान श्रीकृष्ण रूकमणि विवाह की झांकी। - फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

झूठ हमेशा ऐसा बोलना चाहिए, जिससे किसी की जान बचाई जा सकती हो। झूठ उस सत्य से ज्यादा प्रिय है, जिसके कारण किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचे। यह बातें गांव बनवारीपुर स्थित श्रीबांकेबिहारी मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते हुए आचार्य देवकीनंदन ठाकुर जी ने कहीं।
आचार्य ने कंस वध की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान से जो जितना प्रेम करता है, भगवान उसका हमेशा कल्याण करते हैं। उद्धव प्रसंग का वर्णन किया। भगवान श्रीकृष्ण व रुक्मिणी विवाह के प्रसंग का वर्णन करते हुए मनोहारी झांकी के दर्शन भी कराए। इस मौके पर पूर्व मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय ने भी देवकीनंदन ठाकुर जी का बुके भेंटकर स्वागत किया।
विज्ञापन

आयोजक अवधेश जादौन ने भगवान श्रीकृष्ण व रुक्मिणी विवाह की झांकी के दौरान स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की। इस मौके पर बंटी मंगलपुर, दीपू अंडौली, पूर्व चेयरमैन गिरीशचंद्र शर्मा, विष्णु पाठक, अवधेश जादौन, अरुण कुमार जादौन, सुधीर कुमार जादौन, सुनील कुमार जादौन, बसंत कुमार जादौन, रामबेटी जादौन, भानुप्रताप जादौन, धर्मेंद्र सिंह जादौन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed