फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   if lack of feed in cattle house, officers will be responsible

गोशाला में चारे, पानी की शिकायत मिलने पर होगी संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई

Mon, 31 Aug 2020 10:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
if lack of feed in cattle house, officers will be responsible
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार निराश्रित/बेसहारा गोवंश के भरण पोषण, रख रखाव, सहभागिता योजना तथा निमार्णाधीन गोशाला के संबंध में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जिओ टैगिंग, टीकाकरण एवं जन सहभागिता योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिओ टैगिंग करने के बाद यदि कोई घरेलू जानवर खुले में घूमते हुए पाया जाए तो पशु मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। डीएम ने सभी पशु चिकित्सकों को अपने अपने क्षेत्र में निमार्णाधीन सभी गोशालाओ को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि जनपद में संचालित गोशालाओं में चारे, पानी आदि के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। डीएम ने कहा कि निराश्रित/बेसहारा पशु की किसी कारण से मृत्यु हो जाती है या दुर्घटना में घायल हो जाता है तो उसकी जिम्मेदारी पशु पालन विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed