फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   idol set on fire in a religious place police engaged in investigation

Hathras News: धार्मिक स्थल में मूर्ति को आग लगाकर किया खंडित, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 09 Mar 2023 08:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 09 Mar 2023 08:25 PM IST
सार

पुरदिलनगर मार्ग स्थित ग्राम पंचायत बपंडई के माजरा गांव कटाई में शिव मंदिर है। शाम सात से आठ बजे के बीच कुछ लोग मंदिर में घुस गए। उन्होंने मंदिर में रखा आसन, झाडू आदि सामान पार्वती की मूर्ति के ऊपर रख दिया। सामान में आग लगाकर फरार हो गए।

विज्ञापन
idol set on fire in a religious place police engaged in investigation
पुरदिलनगर रोड स्थित शिव मंदिर में लगाई गई आग के दौरान खंडित महामाई माँ गौरी पार्वती की मूर्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक प्रचीन शिव मंदिर में बुधवार शाम कुछ लोग घुस आए। उन्होंने पार्वती की मूर्ति के ऊपर मंदिर का आसन, झाडू आदि सामान रखकर आग लगा दी। इससे मूर्ति खंडित हो गई। मंदिर से धुंआ उठता देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। मूर्ति खंडित देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। धार्मिक मामला होने से कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मूर्ति बदलवाए जाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। 

विज्ञापन


पुरदिलनगर मार्ग स्थित ग्राम पंचायत बपंडई के माजरा गांव कटाई में महेश कुमार कायस्थ ने अपनी पैत्रक भूमि में वर्षों पहले शिव मंदिर का निर्माण कराया था। ग्रामीणों के मुताबिक शाम सात से आठ बजे के बीच कुछ लोग मंदिर में घुस गए। उन्होंने मंदिर में रखा आसन, झाडू आदि सामान पार्वती की मूर्ति के ऊपर रख दिया। सामान में आग लगाकर फरार हो गए। मंदिर से धुंआ उठता देखकर कुछ ही देर में पुजारी रामपाल पहुंच गए। उन्होंने मूर्ति खंडित होने की जानकारी गांव बपंडई व कटाई के ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीण जुट गए और उनमें आक्रोश पनप गया। 
विज्ञापन


शिव मंदिर में मूर्ति को आग लगाकर खंडित किए जाने की जानकारी मिलते ही भाजपा के सेक्टर संयोजक टीकम सिंह पुंढीर व अनुयायियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आग को बुझाई। आक्रोशित लोगों को समझाया गया। पुलिस के मूर्ति बदलवाने के आश्वास ने बाद लोग शांत हो गए। हालांकि लोगों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed