फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hygienists association officials took oath

सफाई कर्मी संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Wed, 03 Feb 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hygienists association officials took oath

हाथरस। नगर पालिका परिषद के टाउन हॉल में सफाई कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। सफाई कर्मी नेताओं ने कर्मचारियों की समस्याओं को जोर-शोर से उठाकर उनका समाधान कराए जाने का संकल्प लिया। 

शपथ ग्रहण में संघ के अध्यक्ष सतीश चंचल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकिशन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मो. आजाद अब्बासी, महामंत्री विनोद कोमल ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। समारोह का संचालन कर रहे गोपाल चतुर्वेदी ने सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। इससे पूर्व पालिका कर्मियों ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण और दुपट्टा ओढ़ाकर जोशीला स्वागत किया। 

समारोह में कर निर्धारण अधिकारी राकेश श्रीवास्तव, विद्यासागर विकल, विजय स्वर्णकार, विनीत आर्य, राजेश परिहार, ओमप्रकाश, सुरेश खन्ना, रविंद्र कुमार, रवि, श्रीकुमार राज आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed